Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 7 सितंबर 2022 राशिफल : ग्रहों की स्थिति इन राशियों के लिए आज अशुभ, ज्योतिषाचार्य से जानें 12 राशियों का हाल
    राष्ट्रीय

    7 सितंबर 2022 राशिफल : ग्रहों की स्थिति इन राशियों के लिए आज अशुभ, ज्योतिषाचार्य से जानें 12 राशियों का हाल

    By Tv 36 HindustanSeptember 7, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष : मन अशान्त रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

    वृष : लेखानादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बनेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। खर्च बढ़ेंगे। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।

    मिथुन : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा कष्टमयी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है। भाइयों के सहयोग से किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है।

    कर्क : मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। व्यवसायिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयेाग से तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।

    सिंह : मन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। संबंधों में निकटता आएगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में धन की प्राप्ति होगी। सुखद समाचार मिलेगा।

    कन्या : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश भी जा सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। माता का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

    तुला : व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ भी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

    वृश्चिक : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। मित्रों से भेंट होगी।

    धनु : वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यों को लेकर शान्ति एवं प्रसन्नता का भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

    मकर : मन में शान्ति एवं प्रसन्नता तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं।

    कुंभ : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। सुस्वादु खानपान में बढ़ोतरी होगी। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग बन रहे हैं। संबंधों में निकटता आएगी।

    मीन : आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धन की प्राप्ति भी हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि भी होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से भेंट होगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleब्रेकिंग न्यूज : सायरस मिस्त्री के निधन के बाद सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम, परिवहन मंत्री गडकरी ने लागू किया ये नियम
    Next Article रायपुर : राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज लेंगे बैठक, सेंट्रल गवर्निंग बॉडी की लेंगे बैठक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बॉर्डर 2’ ने रचा इतिहास सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2 और इस फिल्म का घमंड…

    January 27, 2026

    आज का मौसम दिल्ली-यूपी समेत इन 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, इन जगहों पर गिरेंगे ओले…

    January 27, 2026

    राष्ट्रपति के कहने पर भी राहुल गांधी ने नहीं पहना यहां का पटका, BJP ने लगाया अपमान का आरोप…

    January 27, 2026

    गणतंत्र दिवस पर जिला न्यायालय कोरबा में गरिमामय ध्वजारोहण…

    January 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बॉर्डर 2’ ने रचा इतिहास सनी देओल ने तोड़ा पुष्पा 2 और इस फिल्म का घमंड…
    • आज का मौसम दिल्ली-यूपी समेत इन 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, इन जगहों पर गिरेंगे ओले…
    • राष्ट्रपति के कहने पर भी राहुल गांधी ने नहीं पहना यहां का पटका, BJP ने लगाया अपमान का आरोप…
    • गणतंत्र दिवस पर जिला न्यायालय कोरबा में गरिमामय ध्वजारोहण…
    • आज का राशिफल आज मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?