कोरबा। आज दशहरा का पर्व है और आज तमाम जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है लेकिन आज ही के दिन जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। कोरबा एसपी संतोष कुमार सिंह ने बड़ा फेरबदल करते हुए 81 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया है। इन पुलिस कर्मियों में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।


