Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 8वां वेतन आयोग: 1 से 10 पे-लेवल पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी? यहां जानें पूरा पे चार्ट…
    News

    8वां वेतन आयोग: 1 से 10 पे-लेवल पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी? यहां जानें पूरा पे चार्ट…

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग का इंतजार अब और तेज हो गया है. उम्मीद है कि इस आयोग के लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 20% से 30% तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह है कि किस पे-लेवल पर कितनी सैलरी बढ़ेगी और फिटमेंट फैक्टर क्या होगा? 8वें वेतन आयोग से होने वाले वेतन वृद्धि का लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों को मिलेगा.

    सरकारी सूत्रों के अनुसार, 8वें वेतन आयोग का काम अप्रैल 2025 से शुरू हो सकता है और इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए पूरी प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है. 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था और इसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक है. आमतौर पर हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है, इसलिए 8वां सीपीसी जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है.

    फिटमेंट फैक्टर क्या होगा

    केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिसके परिणामस्वरूप न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी. अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं: 1.92, 2.08 और 2.86. यह तय करेगा कि कर्मचारियों की नई सैलरी कितनी होगी. अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है, तो न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 तक जा सकता है.
    कैसे तय होती है बेसिक सैलरी? फिटमेंट फैक्टर का फॉर्मूला
    नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर

    सैलरी बढ़ने का अनुमान: यहां विभिन्न फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी में संभावित वृद्धि का अनुमान दिया गया है:

    Pay Level7वें वेतन आयोग
    (Basic Pay)1.92 फिटमेंट फैक्टर2.08 फिटमेंट फैक्टर2.86 फिटमेंट फैक्टरLevel 1₹18,000₹34,560₹37,440₹51,480Level 2₹19,900₹38,208₹41,392₹56,914Level 3₹21,700₹41,664₹45,136₹62,062Level 4₹25,500₹48,960₹53,040₹72,930Level 5₹29,200₹56,064₹60,736₹83,512Level 6₹35,400₹67,968₹73,632₹1,01,244Level 7₹44,900₹86,208₹93,392₹1,28,414Level 8₹47,600₹91,392₹99,008₹1,36,136Level 9₹53,100₹1,01,952₹1,10,448₹1,51,866Level 10₹56,100₹1,07,712₹1,16,688₹1,60,446

    8वें वेतन आयोग में DA होगा जीरो

    हर नए वेतन आयोग में महंगाई भत्ते को शुरुआत में रीसेट कर दिया जाता है. वर्तमान में 7वें वेतन आयोग में DA 53% है और इसमें 3% की और वृद्धि होने वाली है. इसके बाद जुलाई में भी एक बार और रिविजन होना है. लेकिन, 8वें वेतन आयोग में इसे जीरो से रीसेट किया जाएगा और फिर नियमित अंतराल पर आगे बढ़ाया जाएगा.

    संक्षेप में, 8वें वेतन आयोग का कार्यान्वयन केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है. फिटमेंट फैक्टर क्या होगा, यह निश्चित रूप से कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलने वाली वेतन वृद्धि की मात्रा को निर्धारित करेगा. जैसे-जैसे कार्यान्वयन की तारीख नजदीक आ रही है, सभी की निगाहें सरकार के फैसलों और आयोग की सिफारिशों पर टिकी हैं.

    Post Views: 3,020

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर चलते समय ऐसा महसूस हो तो सावधान हो जाएं, ये 4 संकेत Pre-Diabetes के हो सकते हैं लक्षण…
    Next Article रिटायरमेंट की टेंशन खत्म,इस स्कीम में निवेश करने पर सिर्फ ब्याज से कमा लेंगे 18 लाख से अधिक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?