नौकरी: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स में नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है. CISF की ओर से कॉन्स्टेबल के पद पर बंपर वैकेंसी जारी हुई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 710 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट- cisfrectt.in पर जाना होगा.
सीआईएसएफ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2022 से शुरू हो जाएंगी. इसमें आवेदन करने के लिए 12 दिसंबर 2022 तक का समय दिया जाएगा. हालांकि अभी परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है.
योग्यता और आयु
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं इन पदों के लिए आवेदन करने वालों के पास ITI Certification होना चाहिए.
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 23 साल से कम होनी चाहिए. वहीं, आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन चेक कर लें.