भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री को लेकर बदलाव किया गया है। अब यात्रा 20 नवंबर के बजाय 23 नवंबर को प्रदेश में दाखिल होगी।
ये फैसला राहुल गांधी के साथ बुधवार को हुई बैठक के बाद किया गया। बैठक में मध्यप्रदेश से पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, अजय सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया शामिल हुए थे।
गुजरात चुनाव की वजह से फैसला
21 और 22 नवंबर राहुल गांधी गुजरात चुनाव के लिए जाएंगे। तर्क दिया गया कि 20 नवंबर को यात्रा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से एंट्री होगी। 2 दिन पड़ाव के बाद 23 नवंबर को यात्रा शुरू होगी, तो उत्साह में कमी आएगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।