मुंगेली। पुलिस द्वारा इंडिया फाउण्डेशन आस्था समिति के साथ संयुक्त तत्वाधान बाल सुरक्षा सप्ताह तहत चाईल्ड अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्येश्य बच्चों का संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने बालकों, अभिभावकों,नागरिकों को जागरूक करना है। इसी क्रम में बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन जिले में बच्चों युवाओं का खेल के प्रति रूचि बढाने, सर्वांगीण विकास के उद्येश्य “बज्जर” मुंगेली अभियान अंतर्गत न्यायधानी बिलासपुर कानन पेण्डारी जू का भ्रमण कराया गया।अभियान में सिलम्बम,मलखम्ब,जूडो-कराटे, ताईक्वांडो जैसे खेलों का कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना लोरमी अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कोतरी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि शीलू साहू, जिला पचांयत सदस्य की उपस्थिति में किया गया।सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं,जरूरतमंद बच्चों के लिये चाईल्ड लाईन नम्बर उपयोग करने,बाल अधिकारों काननों गुड टच-बैड टच की जानकारी,यातायात नियमों किशोर न्याय देखरेख संरक्षण) अधिनियम बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी दी गई।सहायक उप निरीक्षक यशवंत जैन यातायात नियमों के संबंध में जानकारी बोरा दौड़,फैंसी ड्रेस,सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार थाना लालपुर अंतर्गत एकलव्य आदर्श विद्यालय बंधवा में उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह बच्चों के अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी के साथ अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी। थाना प्रभारी लालपुर निरीक्षक विरेन्द्र क्षत्रिय हो रहे अपराधों की जानकारी दी। केन्द्र समन्वयक उमाकांत कश्यप ने चाईल लाईन नम्बर 1098 की उपयोगिता किशोर न्याय अधिनियम 2015 बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी दी। महिला आरक्षक बबिता श्रीवास बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी।
बच्चों के लिये सांस्कृति कार्यक्रम सामूहिक नृत्य गीत का आयोजन प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर उत्सहावर्धन किया गया। समापन कार्यक्रम में आदर्श एकलव्य विद्यालय बंधवा के प्राचार्य ने जिला पुलिस एवं चाईल्ड लाईन को बाल सुरक्षा सप्ताह के सफल आयोजन के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।