Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल: 21/11/2022
    राष्ट्रीय

    आज का राशिफल: 21/11/2022

    By Tv 36 HindustanNovember 21, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। इन्हें शिव, भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधर आदि नामों से भी जाना जाता है। भगवान शिव को भोलेनाथ, नीलकंठ के नाम से भी जाना जाता है।

    मेष राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। संयत रहें। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। कारोबार में परिश्रम की अधिकता रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। मानसिक तनाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है।

    वृष राशि- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। मानसिक परेशानियां होंगी। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

    मिथुन राशि- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। अनावश्यक विवाद से मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

    कर्क राशि- मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के अवसर भी मिलेंगे।

    सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन परेशान रहेगा। कारोबार में परिश्रम की अधिकता हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। अफसरों का सहयोग मिलेगा। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्मेदारी मिल सकती है। लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आपसी मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

    तुला राशि- संयत रहें। मन परेशान रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

    वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिवार की स्थिति में सुधार आएगा। पिता का सानिध्य मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी नए कारोबार को मूर्त रूप से देने के योग हैं।

    धनु राशि- संयत रहें। मन में नकारात्मक के प्रभाव से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च भी बढ़ सकते हैं।

    मकर राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। लाभ में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्र उपहार में मिलेंगे।

    कुंभ राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

    मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्म संयत रहें। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india Today's Horoscope: 21/11/2022
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुणे के नवले पुल इलाके में हुआ भीषण हादसा, 30 गाड़ियां आपस में टकराए
    Next Article CG : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध निर्माण के नियमितीकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा –
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…

    February 19, 2026

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?