उज्जैन । अब बिजली बिल जमा नहीं करने वालों की खैर नहीं है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई का मूड बना लिया है और इसक लिए बकायदा अभियान भी शुरू किया है। कंपनी ने उज्जैन में रविवार को 7 लोगों के घरों से फ्रीज, टीवी, कूलर, हीटर व अन्य सामान जब्त कर लिया। अब इन सामानों को कुर्क कर कार्रवाई की जाएगी और बिजली की रकम वसूली जाएगी।-
बिजली कंपनी के मुताबिक लोग सालों साल से बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं, कई लोगों पर करीब 90 हजार से अधिक का बिजली का बिल बाकी है, बिल जमा नहीं होने पर अब कंपनी द्वारा लोगों के घरों से सामान जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई है। कंपनी ने तीन घरों से फ्रीज, टीवी, कूलर, हीटर के अलावा अन्य सामान जब्त किया है।
वहीं कुछ मकानों को भी सील करने की कार्रवाई की जा रही है, कार्यपालन मंत्री के अनुसार अब इस सामान को कुर्क किया जाएगा जिससे मिलने वाली राशि से बिजली बिल की भरपाई की जाएगी, जिन घरों से जब्ती की कार्रवाई की गई है वह 2 से 3 साल से बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे थे। इसके चलते कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। करीब 200 लोगों पर बिजली कंपनी का 1.70 करोड़ रुपए बकाया है, जिन्हें कुर्की का नोटिस जारी किया गया था इनमें से 70 लोगों ने रुपये जमा कर दिए हैं।