Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तेंदुआ के दो शावकों को जंगल सफारी में रखा गया
    RAIPUR

    तेंदुआ के दो शावकों को जंगल सफारी में रखा गया

    By Tv 36 HindustanNovember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर के ग्राम परिक्षेत्र मददेड़ बफर के अन्तर्गत ग्राम चेरपल्ली में विगत दिवस पाए गए तेन्दुए के दोनों शावकों को वर्तमान में जंगल सफारी (जू) रायपुर में रखा गया है। तेन्दुए के दोनों शावकों का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया और परीक्षण में दोनों शावक स्वस्थ्य पाए गए।

    12 नवम्बर शाम को इन्द्रावती टायगर रिजर्व अंतर्गत स्थानीय ग्रामीणों ने तेन्दुए के दो शावकों को कुत्तों से बचाकर ग्राम चेरपल्ली में लाया गया एवं ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय टायगर रिजर्व के वन अमलों को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही उप निदेशक गणवीर धम्मशील अपने वन अमलों के साथ ग्राम चेरपल्ली पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से शावकों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। तेन्दुए के दो शावकों को देखने से ऐसा प्रतीत हुआ कि दोनों शावकों का दो या तीन तीनों पूर्व जन्म हुआ है।

    इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर एवं मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीवन) जगदलपुर को इसकी सूचना दी गई, जिसमें दोनों शावकों को उनकी माता के पास छोड़ने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। तेन्दुए के दोनों शावकों को उसी शाम भोपालपटनम के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लाया जाकर स्थानीय पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया और परीक्षण में दोनों शावक स्वस्थ पाए गए। पशु चिकित्सक द्वारा दोनों शावकों का परीक्षण उपरांत मादा के रूप में पहचान की गई।

    वन अमलों के द्वारा दोनों शावकों की रातभर आवश्यक देखभाल की गई तथा 12 नवम्बर की सुबह चेरपल्ली के स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से कक्ष क्रमांक 773 मद्देड़ परिसर में सुरक्षित ले जाया गया एवं जिस स्थान से शावकों को लाया गया था उसी स्थान पर निगरानी में रखा गया ताकि उनको उनकी माता तेंदुए से मिलवाया जा सके। निगरानी के लिए उसी स्थान पर 5 कैमरा ट्रैप भी लगाया गया जिससे उनकी माता के आने-जाने का पता चल सके।

    लगातार 2 दिन मिलाने का प्रयास सफल नहीं होने पर इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर एवं मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीवन) जगदलपुर को इसकी सूचना देकर दोनों शावकों को जंगल सफारी (जू) रायपुर में छोड़ने का निर्देश प्राप्त किया गया। इसके तहत दोनों स्वस्थ शावकों को पशु चिकित्सक मिथलेश उप्पल की सहायता से जंगल सफारी (जू) रायपुर छोड़ा गया है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleई पॉस वेइंग मशीन की तकनीकी दिक्कतों को दूर कर हितग्राहियों को खाद्यान्न आबंटन करे सुलभ- कलेक्टर श्री झा
    Next Article अब राशन कार्ड धारियों को मिलेगा यह फायदा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…

    September 17, 2026

    नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

    September 17, 2026

    भारत में लॉन्च हुआ Amazon का AI असिस्टेंट Alexa+, इन दो भाषा में करेगा बात, Amazon Now से भी जुड़ा…

    September 17, 2026

    पीएम के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक इस हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…
    • नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन
    • भारत में लॉन्च हुआ Amazon का AI असिस्टेंट Alexa+, इन दो भाषा में करेगा बात, Amazon Now से भी जुड़ा…
    • पीएम के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक इस हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…
    • सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?