मध्य प्रदेश: कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग में उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के करीबी नरेंद्र सलूजा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में ग्रहण की भाजपा की सदस्यता। पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे सलूजा।
भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मप्र से गुजर रही है। इस दौरान सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है। मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग में उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के करीबी नरेंद्र सलूजा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
भाजपा में शामिल होने के बाद यह बोले सलूजा
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नरेंद्र सलूजा ने पत्रकारों के साथ चर्चा में कहा कि खालसा कॉलेज में हुए घटनाक्रम के बाद 84 दंगो का सच जो सामने आया, उसके बाद मेरा मन व्यथित हुआ। में जिस धर्म मे आस्था रखता हूं, उस धर्म के मेरे लोगो की हत्या के आरोपितों के सच ने मेरी आँखें खोल दी। में ऐसे संगटन के साथ कार्य नही कर सकता। खालसा कॉलेज घटनाक्रम के बाद मेने कांग्रेस की कोई पोस्ट नही की। न राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ। में एक कार्यकता के रूप में भाजपा में शामिल हुआ हूं। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे जी-जान से निभाउंगा।