नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की तथा छत्तीसगढ़ में चल रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी। श्री बघेल ने एक ट्वीट में बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं की प्रगति एवं सरकार की उपलब्धियों से अध्यक्ष जी को अवगत कराया।उधर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा मध्यप्रदेश पहुंची है। मंत्री टी एस सिंहदेव आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से यात्रा में चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा प्रजातांत्रिक बुनियाद रखेगी। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कांग्रेस मजबूत होगी। आखिरी के एक साल के लिए CM बनने के सवाल पर TS सिंहदेव ने कहा कि ये छोटी बात है राहुल गांधी के संकल्प के सामने.