धमतरी : गोधन न्याय योजना के तहत जिले में गोबर खरीदी, वर्मी खाद निर्माण और उसके विक्रय की समीक्षा करने कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने आज सुबह बैठक लेकर साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिन गौठानों में कन्वर्जेंस दर कम हैं, उनमें आनुपातिक रूप से वृद्धि करने के निर्देश देते हुए गोबर खरीदी के साथ-साथ वर्मी खाद निर्माण में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही गौठानों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और अभियान चलाकर गौठानों में पैरा संग्रहित करने की बात कलेक्टर ने इस दौरान कही।
सभी सक्रिय गौठानों में गोबर खरीदी और कम्पोस्ट निर्माण के साथ-साथ विक्रय पर भी फोकस करने के निर्देश सभी नोडल अधिकारियों को दिए। नगर पंचायत भखारा के गौठान में सबसे कम कन्वर्जेंस दर पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने अगली बैठक तक 20 प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि लाने के निर्देश दिए। इसी तरह कम कन्वर्जेंस वाले अन्य गौठानों में दर में बढ़ोतरी करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा किसानों से पैरादान कराने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने और किसी भी हाल में खेतों में पराली नहीं जलाने देने के लिए लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश कृषि विभाग के मैदानी अमलों को दिए। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया ने गौठानों में उपलब्ध संसाधनों की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए गौठान समिति