*कोरबा /राज्य शासन द्वारा कटघोरा में अपर कलेक्टर की पदस्थापना से क्षेत्र के लोगों को सहूलियत साथ ही समस्याओं के निराकरण में भी तेजी आई है।लोगों के जरूरी काम कटघोरा में ही संपन्न होने लगे इसी तारतम्य में कटघोरा में नवपदस्थ अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले प्राकृतिक आपदा के पांच मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की है।
पीड़ित परिवार के वारिष के बैक खाते में ट्रांसफर कारार्ई जा रही सहायता राशि मिलने से परिजनों को दुख की घडी में आर्थिक राहत मिलेगी।राशि स्वीकृति राजस्व परिपत्र 6-4 के प्रावधान तहत की गई। हरदीबाजार तहसील कसियाडीह मोहल्ला झांझ निवासी छत्तु राम जगत की गरियामुड़ी तालाब में डूबने से मृत्यु हुई थी मृतक की पुत्री बेदिन बाई को 4 लाख की आर्थिक सहायता देने स्वीकृति दी गई।
पोड़ी-उपरोड़ा तहसील के ग्राम तुलबुल निवासी हर्षिता यादव की सर्पदंश से मृत्यु हुई थी उसके पिता रामचंद्र को चार लाख रु की सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई। कटघोरा तहसील के ग्राम घनाकछार निवासी अदिति यादव की सर्पदंश से मृत्यु हुई माता सुनीता को चार लाख रु की आर्थिक सहायता स्वीकृति की गई।
पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम घोघरा पारा कोनकोना निवासी देव प्रसाद की नदीमें डूबने से मृत्यु हुई थी पत्नी रमेश बाई को चार लाख रु आर्थिक सहायता दी गई। पोड़ी उपरोड़ा तहसील ग्राम बंजारी निवासी कमल कुमार की महान नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी पिता जयकरण उकेश को चार लाख रु सहायता राशि की स्वीकृति दी गई।
अपर कलेक्टर कटघोरा ने बताया मृतकों के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत कराने जिला प्रशासन त्वरित कार्यवाही की। मृत्यु के संबंध में संबंधित तहसीलदारों द्वारा पटवारी प्रतिवेदन,पंचनामा,शव परीक्षण,नजरी नक्शा,आकस्मिक मृत्यु सूचना पंजी संबंधित थाना मर्ग प्रतिवेदन शपथ पूर्वक बयान प्रस्तुत किया गया।
प्राकृतिक आपदा में जनहानि होने चार लाख रू की दर से राशि स्वीकृत करने अनुशंसा की गयी। संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के प्रतिवेदन पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति के रूप में पांच प्रकरणों में कुल 20 लाख रु की सहयोग राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है ।