फैशन क्वीन उर्फी जावेद इन दिनों रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में नजर आ रहे हैं. इस शो के होस्ट बोल्डनेस क्वीन सनी लियोनी और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी हैं. दोनों ही शो में कंटेस्टेंट्स संग मस्ती करते नजर आते हैं. शो के नए एपिसोड में उर्फी जावेद को शॉर्ट ब्लैक ड्रेस पहने देखा गया था.
इस ड्रेस पर दो हंस बने थे. सनी लियोनी को ये आउट्फिट काफी पसंद आया. सनी लियोनी ने उर्फी जावेद के कपड़े देख उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘उर्फी आपका आउट्फिट कमाल का है और बीच पर पहनने के लिए एकदम परफेक्ट है. मुझे आपकी आउट्फिट चॉइस काफी पसंद है और ये बेमिसाल लग रहा है.’ सनी की इस बात के जवाब में उर्फी ने कहा, ‘मुझे अपने दूसरों से अलग ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है. आप मुझसे मुकाबला कर सकते हैं, लेकिन मेरे आउट्फिट से नहीं, क्योंकि ये हमेशा दूसरों की सोच से आगे के होते हैं.’
उर्फी की ड्रेस पर बने हंस देखकर होस्ट अर्जुन बिजलानी ने गाना गाना शुरू कर दिया. उन्होंने मजाक-मजाक में ‘चलो इश्क लड़ाए’ गाना गाया. एपिसोड की बात करें तो इसमें उर्फी जावेद की लड़ाई होने वाली है. ये लड़ाई किसी और से नहीं बल्कि उनके कनेक्शन कशिश ठाकुर से होगी.
लड़ाई के बाद दोनों अलग होने वाले हैं. दोनों को रोते हुए भी देखा जाएगा. कुछ समय पहले ही कशिश ठाकुर के सामने उर्फी ने अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था. स्प्लिट्सविला 14 में दोनों को रोमांटिक पल शेयर करते हुए देखा गया. उर्फी ने कशिश को रिझाने की कोशिश भी की थी.