
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिससे 6 लोगों की मौत की हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दरअसल, सातरूंडा में टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक सड़क पार कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दलित समाज के 6 लोगों की मौत हुई है। जिसमें महिलाएं भी शामिल है। वहीं कई घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में रखवाया गया है।
