हिमाचल चुनाव 2022 के मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है. हालांकि यह मुकाबला काफी टक्कर का बताया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी के बागी नेताओं ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए बढ़त हासिल की है. बता दें कि हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष वर्मा आगे चल रहे है.हिमाचल चुनाव रिजल्ट 2022: रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, 35 के पार पहुंची पार्टी
हिमाचल चुनाव 2022 के मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है. हालांकि यह मुकाबला काफी टक्कर का बताया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पिछले एक घंटे से बढ़त बनाए हुए है.हिमाचल चुनाव रिजल्ट 2022: इन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस आगे, आप के खाते में शून्यमंडी में भाजपा आठ सीटों पर आगे चल रही है.
कुल्लू सदर सीट से दूसरे राउंड में कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर 1402 मतों से आगे है. वहीं, पांवटा साहिब-58 विधानसभा क्षेत्र से प्रथम चरण में भाजपा प्रत्याशी सुखराम आगे चल रहे हैं। बात अगर जुब्वल कोटखाई की करें तो वहां भाजपा के चेतन बरागटा 502 मतों से आगे है. नयना देवी सीट से भाजपा उम्मीदवार आगे है. वहीं, बंजार विधानसभा सीट पर दूसरा राउंड में कांग्रेस आगे है.