गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। भूपेंद्र पटेल का मुकाबला कांग्रेस की अमी याज्ञनिक और AAP के विजय पटेल से है।शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 145 सीटों पर आगे चल रही, आप की स्थिति में सुधार
शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 145 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP 9 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खातों में 4 सीटें गई हैं। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटे हैं।
गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी
गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आम आदमी पार्टी फिलहाल 10 सीटों पर आगे चल रही है।
विज्ञापन