नई दिल्ली। भारत के कुछ जगहों पर 5जी सेवा शुरू हो गई है। 2023 तक Reliance Jio और Airtel की तरफ से पूरे देश में 5G सर्विस शुरू कर दी जाएगी। कंपनियों का कहना है कि 5जी का रिचार्ज प्लान 4जी जितना ही होगा। इसके लिए ग्राहकों को ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। इस बीच दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि बीएसएनएल (BSNL 5G) भी जल्द ही 5जी सेवा शुरू करने जा रही है।
इसे अपग्रेड करने में कम से कम 5 से 7 महीने लग सकते हैं। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी गुरुवार को बताया कि देशभर में लाखों टावरों के साथ 5जी सेवा शुरू की जाएगी।केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएनएल भी 5जी सर्विस को जल्द रोलआउट करने वाला है।
इसके लिए बीएसएनएल टाटा कंसलटेंसी सर्विस के साथ मिलकर काम करेगा और देशभर में लगभग 1.35 लाख टावर लगाए जाएंगे। इन सब में 5 से 7 महीने का समय लग सकता है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने यह बात सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) के एक कार्यक्रम में कही।