
अभियान तहत पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण* के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन थाना प्रभारी मरवाही द्वारा दानीकुंडी हाईस्कूल में छात्र छात्राओं को लैंगिक समानता महिलाओं एवं विविध लिंग के व्यक्तियों से होने वाले भेदभाव,भय हिंसा के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा संबंधी कानूनी अधिकार , महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गए क़ानूनों की जानकारी , साइबर क्राइम एवं अभिव्यक्ति ऍप की जानकारी दे एप डाउनलोड कराया गया l छात्राओं को स्वयं की रक्षा कैसे करें आत्मरक्षा के गुण सिखाये गए।
