Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कब होने वाली है मौत? इस टेस्ट से तुरंत चलेगा पता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस करेगा भविष्यवाणी
    समाचार

    कब होने वाली है मौत? इस टेस्ट से तुरंत चलेगा पता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस करेगा भविष्यवाणी

    By Tv 36 HindustanDecember 11, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Artifical Intelligence : क्या हो अगर हमें अपनी मौत का पता पहले ही लग जाए! आज साइंस इतनी तरक्की के बाद भी मौत का सही समय पता करने में नाकामयाब रहा। अब डेथ प्रिडिक्शन को लेकर नए दावे हो रहे हैं। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए पता लग सकेगा कि किसकी मौत लगभग कब होने वाली है।

    40 से 69 साल हजारों लोग शामिल हुए स्टडी

    नॉटिंघम यूनिवर्सिटी ने डेथ प्रिडिक्शन को लेकर ब्रिटिश लोगों पर ये स्टडी की। इसके तहत 40 से 69 साल की उम्र वाले लगभग हजार लोगों को लिया गया, जो लाइफ-स्टाइल बीमारियों जैसे डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के साथ अस्पताल आए।

    हॉस्पिटल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ये समझने की कोशिश हुई कि किन हालातों में मरीजों की हालत ज्यादा गंभीर हो जाती है, या उनकी मौत हो सकती है। खास बात ये है कि स्टडी प्रीमैच्योर डेथ के इशारे समझने की बात करती है, न कि उम्र के साथ अपने-आप होती मृत्यु की।

    अध्ययन से कई खास पैटर्न निकलकर आए, जिनके बारे में वैज्ञानिक मान रहे हैं कि ये एक तरह से मौत का पता लगाने की तरह है। साथ ही ये फायदा भी गिनाया जा रहा है कि अगर खास परिस्थितियों में मौत का ट्रेंड समझ आ सके तो डॉक्टर उन मरीजों की बजाए, जिनकी मौत करीब है, उनपर ध्यान दें सकेंगे, जिनके जीने की संभावना ज्यादा है।

    कैसे होगा प्रीमैच्योर डेथ टेस्ट

    प्रीमैच्योर डेथ की सारी जानकारी पीएलओएस वन साइंस जर्नल में दी गई। डेथ टेस्ट के बारे में आम तरीके से समझें तो ये एक तरह का ब्लड टेस्ट होगा। एक्सपर्ट इसमें कुछ अलग बायोमार्कर देखकर तय कर सकेंगे कि मरीज की मौत अगले दो से पांच सालों के भीतर होगी या नहीं। प्रिडिक्शन टेस्ट में बड़ा रोल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा। ये स्टडी फिलहाल अपनी शुरुआती स्टेज में है, इसलिए पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता कि इसके दावे कितने सही हैं।

    इकोकार्डियोग्राम वीडियो देख करेगा भविष्यवाणी

    दरअसल साल 2021 की शुरुआत में भी मौत की भविष्यवाणी की बात हुई थी। पेंसिल्वेनिया के हेल्थ केयर सिस्टम गीजिंगर में दशकभर से ज्यादा समय से इसपर स्टडी की जा रही थी, जिसके नतीजे पिछले साल ही बाहर आए। वैज्ञानिकों ने क्लेम किया कि इकोकार्डियोग्राम वीडियो देखकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस न सिर्फ मौत का पता लगा सकेगा, बल्कि ये भी पक्के तौर पर सामने आ जाएगा कि मरीज की मौत सालभर के भीतर होगी।

    स्टडी के दौरान लगभग सवा 8 लाख से ज्यादा इकोकार्डियोग्राम देखे गए, और नब्बे फीसदी मामलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भविष्यवाणी सही पाई गई। पेंसिल्वेनिया का ये अध्ययन नेचर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग नाम की साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ।

    आंखों में भी दिखेगी मौत

    इसी साल की शुरुआत में एक और स्टडी आई थी, जिसमें दावा था कि आंखें देखकर मौत का समय बताया जा सकेगा। दिल की बीमारी से जूझ रहे मरीजों पर हुई स्टडी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रेटिना को स्कैन करता और मौत का अनुमानित समय बताया। इस तरीके से लगभग 18 सौ लोगों की मौत का सटीक अनुमान लगाया जा सका। ये वे लोग थे, जिनकी रेटिना समय से पहले बूढ़ी हो चुकी थी।

    आपको बता दें कि आंखों को देखकर इंसान की बायोलॉजिकल उम्र का पता पहले से ही लगता रहा है। लेकिन, अगर आंखों में अर्ली-एजिंग आ रही है, तो इसका मतलब कि शख्स की गलत लाइफ-स्टाइल उसे समय से पहले बूढ़ा करके मौत की तरफ ले जा रही है।

    Post Views: 0

    artificial intelligence will predict Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक ही लड़की से होती है घर के सारे लड़कों की शादी, बारी-बारी से इस तरह गुजारा जाता है रात, जानें पूरा मामला…
    Next Article बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से दिया इस्तीफा, इस वजह से लिया फैसला
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान मुख्यमंत्री साय…

    September 28, 2026

    सोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय, दूर होंगी परेशानियां…

    September 28, 2026

    28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, इस की बैठक के बाद लिया गया फैसला…

    September 28, 2026

    भारत का वेस्टइंडीज पर धमाकेदार वार, 8 विकेट से जीता पहला वनडे, इन खिलाड़ियों ने मचाई धूम…

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान मुख्यमंत्री साय…
    • सोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय, दूर होंगी परेशानियां…
    • 28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, इस की बैठक के बाद लिया गया फैसला…
    • भारत का वेस्टइंडीज पर धमाकेदार वार, 8 विकेट से जीता पहला वनडे, इन खिलाड़ियों ने मचाई धूम…
    • मेष-सिंह-धनु पर रहेगी खास कृपा, बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?