रामपुर:- आजम खां के विधायक अब्दुल्ला आजम ने एक ट्वीट के जरिए अपनी बात कही है, जिसमें उनका दर्द साफ नजर आ रहा है.स्वार विधानसभा सीट से विधायक और आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की रामपुर में हार के बाद पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, “बड़ा बदनसीब हूं, एक सच को सच साबित नहीं कर सका, मेरा सच कमजोर था हार गया, झूठ ताकतवर था, इसलिए जीत गया.” इसे सपा विधायक के रामपुर उपचुनाव में हार के दर्द के तौर पर देखा जा रहा है.
भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं. पुलिस इस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. इस मामले में आजम खां, डॉ. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं. इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है.रामपुर उपचुनाव के लिए सपा ने आजम खान के करीबी आसिम रजा को अपना उम्मीदवार बनाया था.
जबकि भाजपा ने आकाश सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया था. इस चुनाव में आकाश सक्सेना ने आसिम रजा को करीब 33 हजार वोटों से चुनाव में हरा दिया. हालांकि इससे पहले रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भी सपा ने आसिम रजा को ही उम्मीदवार बनाया था. तब भाजपा के घनश्याम लोधी ने उन्हें हराया था.इस उपचुनाव सपा ने भाजपा पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया है. पार्टी की ओर से शिकायत की गई कि उपचुनाव के दिन सपा के बस्ते पर तोड़फोड़ की गई.
मुस्लिम वोटरों को घर से नहीं निकलने दिया गया. आजम की पत्नी और पूर्व सांसद तंजीन फातिमा ने वोट डालने के बाद कहा कि वोटिंग के नाम पर मजाक हो रहा है. अब्दुल्ला आजम भी पुलिस प्रशासन के व्यवहार से नाराज दिखे. आजम का परिवार चुनावी माहौल में लगातार बेचैन दिखा.