*रीवा /श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में पदस्थ लिपिक भूपेंद्र सिंह को लोकायुक्त टीम पन्द्रह हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया*क्या है मामला*लोकायुक्त पुलिस टीम ने बताया सीधी जिले के चुरहट थाने में पदस्थ आरक्षक अनिल सोनी एक साल पूर्व किडनी की बीमारी से परेशान था 2021 में आरक्षक ने नागपुर में अपना इलाज कराया था इलाज में आरक्षक का तकरीबन 4,31 लाख रुपए खर्च हुए थे आरक्षक मेडिकल बिल श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कराया गया था लेकिन आरक्षक का बिल पास नहीं हो रहा था इसी कड़ी में चार 6 माह पूर्व आरक्षक लिपिक भूपेंद्र सिंह के संपर्क में आया लिपिक द्वारा मेडिकल बिल पास कराने के एवज 15000 की रिश्वत मांगी गई अंत में सौद तय हुआ आरक्षक की माने तो लिपिक मेडिकल डीन शाहित अन्य लोगों को पैसा खिलाने की बात कहते हुए यह रकम मांगी थी।
*लोकायुक्त मे की शिकायत*लिपिक के रिश्वत मांगे जाने से परेशान आरक्षक इस मामले की शिकायत लोकायुक्त में की टीम जब मामले की जांच की तो आरोप सही पाया सुनियोजित तरीके लिपिक को उस वक्त धर दबोचा जब उसने रिश्वत के ₹15000 अपने हाथ में लिए*पूर्व में लिए थे तीन हजार* फरियादी की माने तो पूर्व में उसने तीन हजार रुपए फोन पे के माध्यम से लिपिक को दिए पहली बार दो हजार और दूसरी बार एक हजार रुपए आरोपी को दिए गए*सकते में प्रबंधन*
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज डीन के नाम इस तरह रिश्वत की मांग किए जाने की घटना कॉलेज कार्यप्रणाली को कटघरे में ला कर खड़ा कर दिया है इस मामले में डीन की सलिप्तता है या नही यह तो जांच का विषय है लेकिन इस घटना से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सकते मे है।