कल्ला लोधी नाम के युवक का जीजा के साथ विवाद हो गया था. इसी विवाद के बाद शराब के नशे में वो टावर पर चढ़ गया. टावर पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा. यह देख वहां सैकड़ों लोगों का हुजूम लग गया. सब उसे नीचे उतरने की बात कहते रहे.घटना की सूचना परिजन, पुलिस और नगर पालिका की टीम को मिली.
जिसके बाद सभी घटना स्थल पर पहुंचे. युवक को समझाया गया, लेकिन वो नहीं माना. टावर पर चढ़ा युवक शराब मांगने लगा. शराब देने पर ही टावर से नीचे उतरने की बात कहता रहा. घंटों तक परिजन युवक से नीचे उतरने की मिन्नतें करते रहे.
आखिर में पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारी शराब लेकर टावर के पास पहुंचे, फिर किसी तरह लोग उपर चढ़कर उसे बचाने की जद्दोजहद करने लगे. इस तरह पुलिस और नगर पालिका की सूझबूझ से युवक को बचा लिया गया. घटना स्थल पर वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.