Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » घोर लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी निलंबित, इन थाना प्रभारियों को जारी किया नोटिस, बैठक में समय पर नहीं पहुंचने वाले TI भी किए गए दंडित…
    समाचार

    घोर लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी निलंबित, इन थाना प्रभारियों को जारी किया नोटिस, बैठक में समय पर नहीं पहुंचने वाले TI भी किए गए दंडित…

    By Tv 36 HindustanDecember 18, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने सख्त रुख दिखाया। चांदो थाना प्रभारी निलंबित किए गए। उप निरीक्षक संपत पोटाई थाना प्रभारी चांदो बनाए गए। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने मैराथन अपराध समीछा बैठक ली। लंबित प्रकरणों के निकाल में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों/विवेचको को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही बरतना पाए जाने पर थाना प्रभारी चांदो को बैठक के दौरान ही निलंबित कर किया गया। बैठक में समय पर नहीं पहुंचने वाले थाना प्रभारी भी दंडित किए गए।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मोहित गर्ग (भा.पु.से) द्वारा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की करीब 11 घंटे लंबी अपराध समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगातार चली। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में लंबित अपराध तथा महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों की थाना/चौकीवार विस्तृत समीक्षा की गई।

    ️पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित प्रकरणों की विवेचना में शिथिलता लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी एवं विवेचको को सजा से दंडित कर लंबित प्रकरणों के निराकरण की समय सीमा निर्धारित कर निर्धारित अवधि में लंबित प्रकरणों का अनिवार्यतह निकाल करने हेतु निर्देशित किया गया। ️समीक्षा के दौरान जिन थाना प्रभारियों व विवेचको के पास पुराने प्रकरण लंबित पाए गए उन सभी थाना प्रभारी विवेचको को पुलिस अधीक्षक द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिवस के भीतर नोटिस का जवाब देने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्टतह सभी को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों के निकाल में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    पुराने लंबित प्रकरणों का निराकरण करने में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के ऊपर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।️ बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी चांदो से थाना चांदो के लंबित प्रकरणों के बारे में जानकारी पूछने पर थाना प्रभारी चांदो उप निरीक्षक विजय कैवर्त्य द्वारा गोलमोल व भ्रामक जवाब पुलिस अधीक्षक को दिया गया। थाना प्रभारी चांदो के द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतना पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मीटिंग के दौरान ही उप निरीक्षक विजय कैवर्त्य, थाना प्रभारी चांदो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र बलरामपुर संबंध किया गया है। ️पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा रक्षित केंद्र बलरामपुर में पदस्थ उप निरीक्षक संपत राम पोटाई को थाना प्रभारी चांदो के पद पर पदस्थ किया गया है। ️

    क्राइम मीटिंग के दौरान समय पर मीटिंग में नहीं पहुंचने वाले थाना प्रभारी गण को भी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा दंडित किया गया है। ️पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया की वर्ष 2022 समाप्त हो रहा है अधिक से अधिक प्रकरणों का निकाल करना सुनिश्चित करें। फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए उनकी शिकायत रिपोर्ट पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि अपराध घटित होने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचे आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास तथा अपराधियों में पुलिस का खौफ हो प्रत्येक दिशा में अच्छा कार्य कर जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना है।

    कहा गया की सामुदायिक पुलिसिंग को और भी बेहतर करना है बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करें पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है जिसके प्रति प्रत्येक पुलिस अधिकारी कर्मचारी को समर्पण भाव से करना है थाना चौकी के फरार आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी समय से पूर्व विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने तथा बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर सुशील नायक, नारद कुमार सूर्यवंशी एसडीओपी रामानुजगंज , अभिषेक झा, एसडीओपी वाड्रफनगर, रितेश चौधरी, एसडीओपी कुसमी, डी.के. सिंह, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी वा कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे

    Post Views: 0

    Hindi news india notice issued to these station in-charges Station in-charge suspended for gross negligence TIs who did not reach the meeting on time were also punished... Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleटीवी की सुपरहिट एक्ट्रेस , जो रियल लाइफ में हैं अब तक सिंगल, इन्हे नहीं है किसी मर्द की जरूरत, देखें फोटो…
    Next Article बस एक फोन कॉल, और घर बैठे मिलेगा पैन कार्ड,सरकार के 4 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक और सौगात…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?