भोपाल। मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बडी खबर सामने आई है। काफी समय से प्रदेश के युवा भर्ती का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के सरकारी कॉलेज के चार हजार पदों पर सीधी भर्ती होगी। प्रदेश में एक बार फिर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती शुरू होगी। भर्ती के लिए एमपीपीएससी राज्य पात्रता परीक्षा करवाने जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पहले चरण में 2053 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने रोस्टर फाइनल किया है। इसमें 1669 असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन के 255 और स्पोर्ट्स ऑफिसर के 129 पद भरे जाएंगे। एमपी लोक सेवा आयोग ने भर्ती के लिए अलग अलग प्रकोष्ठ बनाए है। प्रकोष्ठ जल्द से जल्द ही विषयों का सिलेबस जारी करेगा।