क्रिसमस को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरी शिद्दत के साथ मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी कपूर खानदान ने लंच के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। कुणाल कपूर ने एस मौक पर पूरे परिवार के लिए लंच आयोजित किया था, जिसमें खानदान से जुड़े करीब-करीब सभी मेंबर्स शामिल हुए। मां बनने के बाद आलिया भट्ट के लिए यह पहला त्योहार है। इस मौके पर आलिया लाल-सफेद रंग की शॉर्ट फ्रॉक पहने ग्लैमरस नजर आई।
साथ रणबीर कपूर भी डैशिंग लुक में स्पॉट हुए। नीचे देखें कपूर खानदान के क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज…आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बढ़े दिनों बाद साथ स्पॉट हुए। स्टाइल और ग्लैमर के मामले में आलिया अपनी सास नीतू सिंह को टक्कर देती नजर आईं। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे का हाथ थामे पोज दे रहे हैं। रणबीर बढ़ी दाढ़ी में भी काफी हैंडसम दिख रहे हैं।