*नव वर्ष कार्यक्रम दौरान जिले में अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्येश्य रात्रि पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के नेतृत्व मुंगेली क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त की गई।गश्त के दौरान तीन सवारी वाहन न चलाने,शराब पीकर वाहन न चलाने नाबालिगों को वाहन न चलाने के संबंध में हिदायत दी गई।

अपराध एवं घटनाक्रम के रोकथाम हेतु प्रत्येक चौक चौराहों में प्वाइंट बल लगा एरिया में पेट्रोलिंग पृथक से लगाया गया जिले के सभी पिकनिक स्पॉट में बल एवं गोताखोरों की टीम सक्रिय रही। सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने हमराह पुलिस बल के साथ रात्रि में अपने-अपने क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त की गई,दौरान 250 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई संदिग्ध व्यक्तियों के नाम पता नोट किए गए। जिला मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय,मुंगेली एसडीओपी एस आर सरगांव क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक एम.एम. मिंज उपस्थित रहे।