रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर ने फैकल्टी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे AIIMS Raipur की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.aiimsraipur.edu.in पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही इस लिंक AIIMS Recruitment 2023 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं।
कुल 39 पदों पर भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 39 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 10 जनवरी
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 27 जनवरी
योग्यता मानदंड
उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शैक्षिक योग्यता, प्रासंगिक अनुभव और/या निदेशक, एम्स रायपुर द्वारा तय किए गए शॉर्टलिस्टिंग मानदंड के आधार पर की जाएगी।
अन्य जानकारी
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ रिक्रूटमेंट सेल 2री फ्लोर, मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग गेट नंबर-5, एम्स रायपुर, जी.ई. रोड, टाटीबंध, रायपुर- 492099 (छ.ग.) को भेजना होगा।