Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरगुजा में ओस की बूंदें जम गई ,पेण्ड्रा रोड में भी पाला पड़ रहा , कवर्धा के चिल्फी घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई
    RAIPUR

    सरगुजा में ओस की बूंदें जम गई ,पेण्ड्रा रोड में भी पाला पड़ रहा , कवर्धा के चिल्फी घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई

    By Tv 36 HindustanJanuary 7, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलने से इस सीजन की पहली बर्फ देखने को मिली। सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसकी वजह से वहां घना कोहरा छाया है। ओस की बूंदें जम गई हैं। पेण्ड्रा रोड में भी पाला पड़ रहा है। वहीं कवर्धा के चिल्फी घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। शनिवार को कोरिया प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

    जशपुर में यह 4 डिग्री और सरगुजा में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। बिलासपुर संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं रायपुर संभाग में बलौदा बाजार का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। रायपुर में पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़ककर थम गया। दुर्ग में कबीरधाम जिला सबसे ठंडा है।राजनांदगांव में 10.6 और दुर्ग में 8.6 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

    बस्तर संभाग में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कांकेर सबसे ठंडा है। नारायणपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है। तापमान में बड़ी गिरावट की वजह से पूरा सरगुजा और बिलासपुर संभाग सुबह घने और मध्यम स्तर के कोहरे की चपेट में आ गया था। कोरिया, चिल्फी घाटी और जशपुर के कुछ इलाकों में पानी जम गया है। इसकी वजह से लोगों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से दृश्यता एक दम कम हो गई।

    इसकी वजह से सुबह सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमानमौसम विज्ञानियों का कहना है, बरसात के बाद हवा की दिशा बदली है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में यह गिरावट हुई है। तापमान में गिरावट का यह दौर दो दिनों तक रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट संभावित है। बस्तर संभाग के जिलों में तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक कम हो सकता है।सरगुजा-बिलासपुर संभाग में अब शीतलहर की चेतावनीमौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है।

    प्रशासन को भेजी सूचना के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर,सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, पेण्ड्रा रोड, दुर्ग और उससे लगे जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस होने अथवा सामान्य से 6.5 डिग्री कम होने पर मौसम विभाग शीतलहर की घोषणा करता है।मौसम विभाग के पास मौजूद रिकॉर्ड के मुताबिक रायपुर में जनवरी का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है।

    इसे 18 जनवरी 1908 को रिकॉर्ड किया गया था। उसके पहले या उसके बाद कभी इतनी ठंड रिकॉर्ड नहीं हुई है। जनवरी महीने में रायपुर का सामान्य न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 10 सालों में 2019 की जनवरी सबसे ठंडी रही है। उस बार एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज हुआ था। 2022 में जनवरी का सबसे कम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 2021 में इसे 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।आग जलाकर लोग ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का ठंड के मौसम में लोगों को सुरक्षा का ध्यान रखना होगा।

    शीतलहर के दौरान घर में रहें और कम से कम यात्रा करें। अपने आप को सूखा रखें और कई तह वाले ढीले ऊनी कपड़े अपने, सिर, गला, हाथ और पैरों को ढक कर रखें। अधिक बाहर न घूमें। डॉक्टरों का कहना है, ठंड में लोगों को ताजा और पौष्टिक भोजन करना चाहिए। साथ ही विटामिन-सी की प्रचुरता वाले फल और सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता तथा तापमान को नियंत्रित रखते हैं।

    नियमित अंतराल पर कुछ गर्म पीते रहें। शीतलहर के दौरान शरीर के तापमान को कम होने से बचाएं। बच्चों, बूढ़ों और बीमारों के साथ-साथ पड़ोस में अकेले रहने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखें। स्थिति बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम में भगवान श्री राम की भव्य मूर्ति का अनावरण किया
    Next Article एक ओर किसान प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाता तो उसका आधा वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर उससे वापस ले लिया जाता
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, वर्ग-2 में पद वृद्धि और वर्ग-3 में इतने हजार नियुक्तियों की मांग तेज…

    May 16, 2026

    May 16, 2026

    फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में इस धातु की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष बदलकर दिया था झांसा..

    May 16, 2026

    NEET केस पर भड़के कांग्रेस सांसद: ’22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत बेकार’…

    May 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, वर्ग-2 में पद वृद्धि और वर्ग-3 में इतने हजार नियुक्तियों की मांग तेज…
    • (no title)
    • फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में इस धातु की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष बदलकर दिया था झांसा..
    • NEET केस पर भड़के कांग्रेस सांसद: ’22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत बेकार’…
    • CEE 2026 के एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार तुरंत करें यहां से डाउनलोड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?