महाराष्ट्र । महाराष्ट्र में बेजीपी के कद्दवार नेता और प्रदेश के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनके दिए बयान और शेयर किए वीडियो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। इस बार अमृता फडणवीस ने डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उनके बोल्ड लुक और डांस को लोग काफी फंसद कर रहे हैं।
वहीं उन्होंने लोगों को एक चैलेंज भी दिया है।अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रील्स बनाकर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पेज पर एक क्लिप शेयर की है। 6 जनवरी को उनका नया गाना ‘मूड बना लिया’ रिलीज हुआ है। इस गाने को खुद अमृता ने अपनी आवाज दी है। खास बात यह है कि अमृता ने पहली बार पंजाबी में गाना गया है। उनके गाने के बोल हैं- अज मैं मूड बणा लेया…।