मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मनावर से धार जा रहे थे। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद वह सड़क मार्ग से धार पहुंचे।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से धार जा रहे थे।
उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद सीएम शिवराज के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्यमंत्री ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिसके बाद CM सड़क मार्ग से धार गए। सीएम शिवराज हेलीकॉप्टर से धार जा रहे थे। वो वहां एक चुनावी सभा में शामिल होने जा रहे थे।
अचानक जिस हेलीकॉप्टर में शिवराज सवार थे उसमें कुछ तकनीकी समस्या आ गई। आनन-फानन में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद शिवराज सड़क मार्ग से धार पहुंचे।