*पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन कोरबा जिले में नशे के विरुद्ध निजात अभियान संचालित किया जा रहा है।इस अभियान अंतर्गत थाना प्रभारी कटघोरा निरीक्षक अश्वनी राठौर द्वारा बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को नशे से होने वाले वाले नुकसान के बारे में बताकर नशा मुक्त समाज परिवार बनाने छात्रों से अपील किया गया स्वयं भी नशे से दूर रहना है अपने परिवार व आसपास कोई नशा करता हो तो उसको नशे के नुकसान के बारे में बता कर नशा छोड़ने हेतु प्रेरित करना है ।

साथ ही छात्रों को सामान्य कानून की जानकारी,यातायात नियमों का पालन करने सहित विभिन्न कानूनी जानकारियां दी गई ।