Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ ने फिर हासिल की बड़ी उपलब्धि, बना केंद्रीय पुल में सबसे ज्यादा धान देने वाला दूसरा बड़ा राज्य…
    समाचार

    छत्तीसगढ़ ने फिर हासिल की बड़ी उपलब्धि, बना केंद्रीय पुल में सबसे ज्यादा धान देने वाला दूसरा बड़ा राज्य…

    By Tv 36 HindustanJanuary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाते जा रहा है जिससे प्रदेश का पूरे देशभर में छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा हो रहा है। छत्तीसगढ़ ने धान खरीदी को लेकर कई रिकॉर्ड बनाए थे वहीँ अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वर्तमान खरीफ मार्केटिंग सीजन (KMS) में सेंट्रल पूल में सबसे अधिक धान जमा कराने वाला छत्तीसगढ़ देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा है कि लगातार चार वर्षों से छत्तीसगढ़ कृषि क्षेत्र में लगातार नये-नये कीर्तिमान रच रहा है। यह किसानों की मेहनत और खेती पर लौटे उनके भरोसे का ही परिणाम है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को बधाई देते हुए कहा है कि पुराने रिकॉर्ड टूटने के बाद ये एक और बड़ी उपलब्धि है।

    मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस साल राज्य में धान खरीदी का भी नया रिकार्ड कायम हो रहा है। कल शाम तक 103 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी थी। उम्मीद है कि निर्धारित अंतिम तिथि 31 जनवरी तक हम 110 लाख मीट्रिक टन के अनुमानित आंकडे़ को भी पार कर जाएंगे।

    भारत सरकार की 15 जनवरी को जारी रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ केंद्रीय पुल में 92 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान दे चुका था। इस सीजन में सर्वाधिक धान जमा कराने वाला वह दूसरा प्रदेश बन चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते खेती-किसानी और किसानों के जीवन में सुखद बदलाव आया है।

    राज्य में फसल उत्पादकता एवं फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अलावा गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई कर माफी से राज्य के किसानों को एक नई ताकत मिली है, जिसके चलते राज्य में किसानों की संख्या और खेती के रकबे में लगातार वृद्धि हो रही है।

    छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से इन चार वर्षों में लगातार किसानों की पंजीयन संख्या में वृद्धि हुई है। इस वर्ष 24.96 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, इनमें 2.30 लाख नए किसान हैं। किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हो इस लिहाज से इस साल राज्य में 135 नए उपार्जन केन्द्र शुरू किए गए, जिसके कारण कुल उपार्जन केंद्रों की संख्या 2617 हो गई है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi news india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीआरपीएफ के जवानों ने 6 नक्सलियों को किया गिरफ्तार…
    Next Article वार्षिक खान सुरक्षा कार्यक्रम मे मिडील स्कूल बिंझरा श्रेष्ठ प्रस्तुति स्कूल एवार्ड से सम्मानित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे यहां की तैयारियों का मुआयना…

    May 20, 2026

    आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे नेता ने इस वीडियो को बताया…

    May 20, 2026

    इन 3 चीजों का लेन-देन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते यह बड़ी गलती? आएगी कंगाली और बढ़ेगा तनाव

    May 20, 2026

    घर की छत पर मासूम को अकेली देख बदला ताऊ का ईमान, कर दी ये हरकत…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे यहां की तैयारियों का मुआयना…
    • आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे नेता ने इस वीडियो को बताया…
    • इन 3 चीजों का लेन-देन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते यह बड़ी गलती? आएगी कंगाली और बढ़ेगा तनाव
    • घर की छत पर मासूम को अकेली देख बदला ताऊ का ईमान, कर दी ये हरकत…
    • मेलोडी को ‘मेलोडी’ गिफ्ट पर सियासत कांग्रेस नेता बोले- आर्थिक संकट के बीच PM कर रहे नौटंकी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?