*एसईसीएल गेवराक्षेत्र के रिक्रियेशन क्लब मे आयोजित वार्षिक खान सुरक्षा कार्यक्रम मे एसईसीएल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियो को पुरस्कृत करने साथ स्कूली छात्र छात्राओ के आयोजित स्लोगन, नारा,चलचित्र अनेकानेक प्रतियोगिता मे मिडील स्कूल बिंझरा के छात्राओ ने स्लोगन प्रस्तुत कर श्रेष्ठ स्कूल प्रस्तुतिकरण एवार्ड जीता कार्यक्रम मे डीएव्ही,बीकन,राधेय विद्यापीठ, उमाशा दीपका के छात्र छात्राओ ने भी बढिया प्रस्तुति दी

स्कूल की ओर से एवार्ड राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधानपाठक सर्वेश सोनी संग समीक्षा कुमारी सानिया,प्रतिक्षा ने ग्रहण किया स्कूल बिंझरा की इस उपलब्धि पर कांग्रेस जिला महामंत्री तनवीर अहमद, कोल कर्मचारी नेता ठाकुर अनिरुद्ध सिंह,पूर्व प्रोजेक्ट अधिकारी गेवरा सत्य साई सेवा संस्थान के अध्यक्ष वासू,दीपका परियोजना जीएम पूर्व सचिव पीके दत्ता,शाला अध्यक्ष धजाराम चौहान,भूविस्थापित पुनर्वास ग्राम समिति अध्यक्ष लगनदास महंत सहित शिक्षा विभाग के अनेकों अधिकारियो ने बधाई संदेश शुभकामनाऐ प्रधानपाठक सर्वेश सोनी समस्त शिक्षक स्टाफ विद्यार्थियों को प्रेषित की।