ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ ‘ब्रिटिश वोग’
मैगजीन के लिए पहले फोटोशूट में नजर आईं। इन लाजवाब तस्वीरों से
प्रियंका लोगों का खूब दिल जीतती नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटी मालती के
साथ अपने पहले मैगजीन शूट की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. वहीं मैचिंग
कलर के ट्यूनिक ड्रेस में उनकी बेटी बेहद प्यारी लग रही है। हालांकि फोटोशूट के
दौरान प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा छुपा लिया। नन्ही मालती
अपनी माँ प्रियंका के साथ कैमरे की ओर पीठ करके बैठी है।
इसके साथ ही प्रियंका ने मैगजीन के लिए सोलो फोटोशूट भी कराया है।
एक तस्वीर में वह पीले रंग के पारदर्शी परिधान में तबाही मचाती नजर आ रही हैं।
वहीं ब्लू कलर के आउटफिट में प्रियंका काफी कातिलाना अंदाज में नजर
आ रही हैं, फैंस भी प्रियंका की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं.