सुनील शेट्टी वेडिंग वेन्यू के बाहर ही मीडिया से बातचीत भी की। अथिया और राहुल की शादी में आने वाले मेहमानों को काफी कड़े नियमों का पालन करना पड़ रहा है। यहां तक कि वेन्यू में कैमरा या मोबाइल ले जाने की भी परमिशन नहीं है। शादी से जुड़ी कोई भी फोटो लीक न हो, इसके लिए मीडिया को वेडिंग वैन्यू से काफी दूर रखा गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो 22 जनवरी को मेहंदी और संगीत सेरेमनी का कार्यक्रम रखा गया है। शादी के लिए सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। कपल की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज से होगी। बता दें कि दोनों ही साउथ से बिलॉन्ग करते हैं। शादी के बाद कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा। लेकिन ये रिसेप्शन 4 महीने बाद यानी मई में होगा।
दरअसल, केएल राहुल के क्रिकेट में बिजी होने की वजह से आईपीएल खत्म होने के बाद रिसेप्शन दिया जाएगा केएल राहुल और आथिया पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। अथिया शेट्टी ने 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म हीरो से अपना करियर शुरू किया था। वहीं, केएल राहुल ने 2014 में टेस्ट टीम में डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया-राहुल ने कुछ महीनों पहले ही मुंबई के बांद्रा में एक नया घर खरीदा है और वो जल्द ही इसमें शिफ्ट होने वाला है।