चांद पर नील आर्मस्ट्रांग के साथ पहली बार पहुंचने वाले बज एल्ड्रिन ने 93 साल की उम्र में फिर से शादी की है। यह उनकी चौथी शादी है। हम दोनों उतना उत्साहित जितना भागकर शादी करने के बाद टीनएजर्स होते हैं खुशअपनी डॉक्टर साथी से शादी करने के बाद एल्ड्रिन ने खुद ही यह जानकारी दुनिया से साझा की है। लंबे समय से दोनों एक साथ थे। उनकी पत्नी डॉ. अंका फॉर की उम्र 63 साल है।
एल्ड्रिन ने ट्वीट कर बताया कि इस शादी से हम दोनों उतना उत्साहित हैं जैसे टीनएजर्स घर छोड़कर भागते हैं और शादी कर लेते हैं।चांद पर सबसे पहले नील आर्मस्ट्रांग ने कदम रखा था। नील आर्मस्ट्रांग के चांद पर कदम रखने के 19 मिनट बाद बज एल्ड्रिन उर्फ एडविन एल्ड्रिन उतरे थे। शादी की फोटो एडविन एल्ड्रिन ने किया ट्वीटबज एल्ड्रिन/एडविन एल्ड्रिन ने शादी के बाद ट्विटर पर पत्नी डॉ.अंका के साथ की फोटो शेयर की। बज ने लिखा- मेरे 93वें जन्मदिन के मौके पर मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने अपनी प्रेमिका डॉ. अंका फॉर के साथ शादी कर ली है।
दोनों ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शादी की है। अपोला 11 से तीन अंतरिक्ष में गए थे…1969 की बात है। अपोलो 11 मिशन के तहत तीन अंतरिक्ष यात्री चांद पर पहुंचे थे। नील आर्मस्ट्रांग, बज एल्ड्रिन और माइक कॉलिन्स चांद पर गए थे। नील आर्मस्ट्रांग चांद पर सबसे पहले उतरे थे। उनके 19 मिनट बाद बज एल्ड्रिन ने चांद पर कदम रखा था। यह दुनिया की सबसे अनोखी और ऐतिहासिक घटना थी।बज एल्ड्रिन 1971 में नासा से रिटायर हो गए थे। उन्होंने 1998 में शेयर स्पेस फाउंडेशन की स्थापना की थी।
उनका फाउंडेशन अंतरिक्ष की खोज को बढ़ावा देता है। चांद पर गए पहले तीन सदस्यों के इकलौतेApollo 11 मिशन में तीन सदस्य गए थे। तीनों में एल्ड्रिन ही अभी जीवित बचे हुए हैं। नील आर्मस्ट्रांग और माइक कॉलिन्स का निधन हो चुका है।