मध्यप्रदेश:- बिजली संविदा कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। बता दें कि अब इन्हें नियमित कर्मचारियों का साथ मिल गया है। नियमित कर्मचारी आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों के साथ आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों की इस सूचना ने विद्युत कंपनी के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई हैं।
विद्युत कंपनी के लाइन मेंटनेंस, ग्रिड आपरेटिंग, क्लेरिकल वर्क, मीटर रीडिंग जैसे अधिकांश महत्वपूर्ण काम पूरी तरह आउट सोर्स और संविदा कर्मचारियों पर ही निर्भर होते थे। जिसके बाद नियमित कर्मचारी बिजली सप्लाई व्यवस्था संभाल रहे थे, लेकिन अब नियमित कर्मचारियों का साथ मिलने के बाद से उनकी इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण विद्युत वितरण व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है