Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और आमजन से संबधित निर्णय,सुप्रीम कोर्ट के फैसले अब क्षेत्रीय भाषा में भी उपलब्ध होंगे…
    समाचार

    सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और आमजन से संबधित निर्णय,सुप्रीम कोर्ट के फैसले अब क्षेत्रीय भाषा में भी उपलब्ध होंगे…

    By Tv 36 HindustanJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और आमजन से संबधित निर्णय लिया है। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश डी.व्हाय चन्द्रचूड़ ने घोषणा की है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को क्षेत्रीय भाषा में भी जारी किया जायेगा। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला अत्यन्त ही सराहनीय है।

    1091 फैसले क्षेत्रीय भाषा में जारी –

    इसी गणतंत्र दिवस पर सुप्रीम कोर्ट ने 1091 फैसले क्षेत्रीय भाषा में जारी कर अपने निर्णय का क्रियान्वयन कर दिखाया है।

    इसके अतिरिक्त ई-एससीआर और 34,000 फैसलों के अलावा अब स्थानीय भाषा में भी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले उपलब्ध कर दिए गए है। इस फैसले से आमजन को लाभ प्राप्त होगा।

    प्रथम चरण में चार भाषाओं में अनुवाद –

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले प्रथम चरण में हिन्दी, तमिल, गुजराती और उड़ीया में अनुवाद किए जायेंगें।

    इसके बाद इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में बढ़ाया जायेगा।

    इससे इन क्षेत्रीय भाषाओं के जानकारों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले सहज ही अपनी भाषा में मिल सकेंगे।

    अगले चरण में अन्य भाषाओं में मिल सकेंगे फैसले –

    प्रथम चरण के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले अन्य भाषाओं में भी मिल सकेंगे।

    उल्लेखनीय है कि संविधान की आठवीं अनुसूची में असमिया, बंगाली, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, उर्दू, कोंकणी, मलयालम, मनीपुरी, मराठी, नेपाली, उडिया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, बोडो, संधाली, मैथिली और डोंगरी भाषायें शामिल हैं।

    इन भाषाओं में भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले मिलने से क्षेत्रीय भाषाओं के जानकारों को लाभ मिल सकेगा।

    हाईकोर्ट के फैसले भी इसी प्रकार मिलें –

    सुप्रीम कोर्ट ने सराहनीय पहल करके देश के राज्यों के हाईकोर्ट के लिए मार्ग प्रशस्त कर अब देश के राज्यों के सभी हाईकोर्ट को भी चाहिए

    कि अपने-अपने राज्यों में पहल कर उस राज्य की भाषा में फैसले की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

    ताकि उस राज्य के क्षेत्रीय भाषा के जानकारों को इसका लाभ मिल सके।

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय –

    क्षेत्रीय भाषाओं में अपने फैसले उपलब्ध कराकर एक ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया है।

    सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय की जितनी भी सराहना की जाए कम है।

    हम सबको सुप्रीम कोर्ट की इस पहल का स्वागत करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को सलाम।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीआईएसएफ जवान ने रेलवे कर्मचारी के साथ की बदसलूकी,फिर…
    Next Article छत्तीसगढ़ में एक दिन के कलेक्टर रहे शैलेन्द्र की हालत गंभीर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ये’प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

    April 18, 2026

    सीएम मोहन यादव TET को लेकर संवेदनशील, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार…

    April 18, 2026

    आज की ताजा खबर संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज भाजपा का पूरे देश में प्रदर्शन…

    April 18, 2026

    राजधानी में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ये’प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…
    • सीएम मोहन यादव TET को लेकर संवेदनशील, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार…
    • आज की ताजा खबर संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज भाजपा का पूरे देश में प्रदर्शन…
    • राजधानी में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी…
    • इन 4 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शुभ वृश्चिक राशि वालों के लिए रेड अलर्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?