*मुंबई:-*“बिग बॉस’ 16” इस बार काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो को दर्शकों का भरपूर रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीँ इस बीच खबर आ रही है कि शो की दमदार कंटेस्टेंट प्रियंका चहर चौधरी के हाथ भी एक बहुत बड़ा ऑफर लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका, शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ में नजर आ सकती हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ में प्रियंका को एंट्री मिल सकती है।
जानकारी के मुताबिक निर्माता राजकुमार हिरानी को फिल्म में एक पंजाबी लड़की के किरदार के लिए अभिनेत्री की तलाश है। बीते दिनों सलमान खान ने भी शो के दौरान प्रियंका से कहा था कि उनके लिए बहुत कुछ है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका शाहरुख की फिल्म में नजर आ सकती हैं।हालांकि, इस खबर को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि फिल्म ‘डंकी’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कनाडा और अमेरिका में पंजाबियों के अवैध माइग्रेशन को दिखाया जाएगा।