Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी
    राजनीति

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी

    By Tv 36 HindustanFebruary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आवास पर गोपनीय दस्तावेज को लेकर संघीय जांच ब्यूरो ने एक बार फिर बुधवार को छापेमारी की, लेकिन इस बार एफबीआई को खाली हाथ लौटना पड़ा। सीएनएन ने राष्ट्रपति के निजी वकील का हवाला देते हुए बताया कि एफबीआई को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के डेलावेयर के रेहॉबोथ बीच स्थित घर पर तलाशी पूरी करने के बाद कोई गोपनीय दस्तावेज नहीं मिला।बाइडन के निजी वकील बॉब बाउर ने कहा कि एफबीआई हस्तलिखित नोट अपने साथ ले गई। बाउर ने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा राष्ट्रपति के रेहॉबोथ आवास की योजनाबद्ध तलाशी राष्ट्रपति के वकीलों के समन्वय और सहयोग से संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि तलाशी सुबह 8:30 बजे से दोपहर तक की गई।सीएनएन ने राष्ट्रपति के निजी वकील के हवाले से कहा कि गोपनीय चिह्नों वाला कोई दस्तावेज नहीं मिला


    विलमिंगटन और डेलावेयर में बाइडन के घर में पिछले महीने की गई तलाशी के बारे में बाउर ने कहा कि एफबीआई के एजेंट्स कुछ सामग्रियों और हस्तलिखित नोट्स को और अधिक समीक्षा के लिए अपने साथ ले गए थे, जो कि उपराष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल से संबंधित प्रतीत हो रहे थे। बाउर ने इससे पहले सुबह में पुष्टि की थी कि जांचकर्ता घर की तलाशी ले रहे हैं। बाउर ने कहा कि तलाशी की योजना बनाई गई थी और उसे बाइडन का पूर्ण समर्थन और सहयोग था


    एफबीआई ने इससे पहले विलमिंगटन और डेलावेयर में बाइडन के घर की तलाशी ली थी। उस दौरान उनके वकील ने बताया था कि गोपनीय दस्तावेजों से संबंधित कई और दस्तावेज मिले हैं। यह तलाशी 20 से 23 जनवरी के बीच हुई थी। गोपनीय दस्तावेज उस वक्त के हैं जब जो बाइडन उपराष्ट्रपति थे। आरोप है कि वह पद छोड़ने से पहले गोपनीय दस्तावेज अपने साथ ले गए थे।

    बाइडन के घर में एक व्यापक छानबीन के बाद छह और गोपनीय दस्तावेज पाए गए थे जिनमें व्यक्तिगत रूप से हस्तलिखित नोट, फाइलें, कागजात और बाइंडर शामिल थे। सीएनएन के अनुसार, न्याय विभाग ने उनकी समीक्षा करने के लिए बाइडन के उपराष्ट्रपति के समय के कुछ हस्तलिखित नोट्स भी अपने साथ ले गए थे। राष्ट्रपति के वकील बॉब बाउर ने कहा कि जांच प्रक्रिया को यथासंभव तेजी से आगे बढ़ाने के लिए हमने राष्ट्रपति के घर तक उन्हें जल्द पहुंचने में पूरा सहयोग किया था

    Post Views: 0

    FBI Hindi news hindinews india Today latest news Today news अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार उन्होंने कहा ‘मुझे मेरे घर से उठाया जो…
    Next Article छात्र: 500 लड़कियों को अचानक देख बेहोश हो गया था…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यात्रियों की परेशानी बढ़ी गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें कैंसिल…

    March 20, 2026

    बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक तैयार, देश में 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी…

    March 20, 2026

    मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र से नए चेहरे प्रफुल को सुनेत्रा को मनाने का इनाम, जूनियर शिंदे का भी होगा…

    March 20, 2026

    दिल्ली-NCR समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट…

    March 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यात्रियों की परेशानी बढ़ी गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें कैंसिल…
    • बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक तैयार, देश में 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी…
    • मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र से नए चेहरे प्रफुल को सुनेत्रा को मनाने का इनाम, जूनियर शिंदे का भी होगा…
    • दिल्ली-NCR समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट…
    • आज शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?