रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी स्थित एक पेंट फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग गई है। आग लगने से गोदाम में काम करने वाली एक महिला मजदूर बुरी तरह से झुलस गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ रायपुर नगर निगम और निजी प्लांट की करीब 6 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। हादसे में लाखों रूपये का सामान जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है।