Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हॉस्पिटल के बेड में हुई अनोखी शादी
    शीर्ष आलेख

    हॉस्पिटल के बेड में हुई अनोखी शादी

    By Tv 36 HindustanFebruary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अरवल। आपने बहुत सी शादियां देखी होंगी, पर ऐसी शादी के बारे में शायद ही कभी सुना हो। यह अनोखी शादी हास्पिटल के बेड पर ही हुई। दूल्हे ने परिजनों की मौजूदगी में बेड पर ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। एक साथ जीने मरने की कसम खाने वाले प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। अगल-बगल के बेडों पर लेटे मरीज विवाह के साक्षी बनें। आइए जानते हैं किस वजह से इनकी शादी हास्पिटल के बेड पर ही हो गयी।

    औरंगाबाद के ठाकुर बिगहा निवास नीरज (21 वर्ष) और अरवल के हरदिया दौलतपुर गांव की कौशल्या (19 वर्ष) एक दूसरे से प्रेम करते थे। करीबन एक साल से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, पर घर वाले अनजान थे। नीरज इंटरमीडिएट का छात्र है। इस समय इंटरमीडिएट की परीक्षा भी चल रही है।बुधवार को परीक्षा के बाद नीरज और उसकी प्रेमिका ने घूमने की योजना बनायी और दोनों बाइक से अरवल की तरफ निकल गए।

    पूरे दिन बाजार, मंदिर में घूमने के साथ रेस्टोरेंट में खाना भी खाया। घर वापस लौटते समय एनएच 139 पर बस स्टैंड के पास नीरज के बाइक का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दोनों घायल हुए तो उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने उनके परिजनों को भी यह जानकारी दी।जब प्रेमी युगल के परिजन अस्पताल पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं।

    यह राज खुलने पर युवक और युवती के घर वालों के बीच कहासुनी भी हुई, पर अंत में घमासान थमा और दोनों पक्ष के लोगों ने तय किया कि युवक और युवती की शादी करा दी जाए। सिंदूर और वरमाला का इंतजाम हुआ और नीरज ने बेड पर ही कौशल्या की मांग भरी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजब पुलिस ने छापेमारी की तो छत से कूदने लगे युवक-युवती…
    Next Article बसपन का प्यार’ से मशहूर हुए सहदेव अब नजर आएंगे शार्ट फिल्म में
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?