रामपुर । उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक न्यूड महिला रात में लोगों के घरों के दरवाजों की बेल बजा रही है। हैरान कनरे वाले ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं।वायरल वीडियो रामपुर के मिलक नगर का बताया जा राह है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला न्यूड होकर घूम रही है। एक पूर्व सभासद ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पूर्व सभासद ने मांग करते हुए कहा कि इसमें कानूनी कार्रवाई की जाए।बता दें कि जिले के मिलक नगर की गलियों में एक महिला अपने बाल खोलकर नग्न अवस्था में गलियों में घूमती नजर आ रही है। जो रात के 1 से 2 बजे के बीच मकानों की डोर बेल बजाकर दरवाजा खोलने के लिए कहती है। वहीं, अब उस महिला की तस्वीर मकान के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला नग्न अवस्था में है। पूर्व सभासद सीमा देवी ने पुलिस में शिकायत दी है।
शिकायत में बताया कि “रविवार–सोमवार की रात उसके घर के मुख्य दरवाजे को खटखटाने की आवाज सुनाई दी। जब उसने दरवाजे पर पहुंचने से पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक न्यूड महिला उसके दरवाजे पर खड़ी थी, जो दरवाजे को पीटते हुए चिल्ला रही थी। वह जोर से बोल रही थी कि दरवाजा खोलो, आज मैं किसी को नहीं छोडूंगी, सबको जान से मार दूंगी।”