Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खनिजों से चालू वित्तीय वर्ष में माह दिसम्बर तक मिला 8672 करोड़ रूपए का राजस्व…
    समाचार

    खनिजों से चालू वित्तीय वर्ष में माह दिसम्बर तक मिला 8672 करोड़ रूपए का राजस्व…

    By Tv 36 HindustanFebruary 3, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, 03 फरवरी 2023

    राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में खनिज राजस्व के 13 हजार करोड़ रूपए के लक्ष्य के विरूद्ध माह दिसम्बर 2022 तक 8672 करोड़ रूपए का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है। यह जानकारी संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म श्री जय प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में एक फरवरी को आयोजित विभाग के क्षेत्रीय प्रमुखों एवं जिला खनिज अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दी गई।

    बैठक में प्रदेश में मुख्य एवं गौण खनिजों के ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु नवीन ब्लॉक्स का चयन, अनुसूचित क्षेत्रों हेतु रेत खानों के संचालन, आबंटन विषयक नवीन निर्देश, कोल ब्लॉक्स का ।ददनंस ळतंकम क्मबसंतंजपवद, खनिज राजस्व वसूली की स्थिति, छंजनतंस त्मेवनतबम ।बबवनदज (छत्।) से संबंधित जानकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रगति की समीक्षा की गई।

    बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा 12 नवीन खनिज ब्लॉकों का आबंटन किया गया है। अधिसूचित क्षेत्रों में रेत खानों का संचालन का अधिकार पुन पंचायतों को सौंपा गया है। बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि प्रदेश के सूरजपुर एवं कोरिया जिले में कोल बेड मिथेन का ब्लॉक आबंटित हुआ है। कोल बेड मिथेन का औद्योगिक एवं राज्य के

    राजस्व हित में निहित महत्व को दृष्टिगत रखते हुए बैठक के दौरान इस पर महानिदेशालय हाइड्रोकार्बन के प्रतिनिधि द्वारा विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। इसी प्रकार एक निजी कंपनी द्वारा आईटी आधारित खनिज परिवहन सर्विलियेस पर भी प्रेजेंटेशन दिया गया।

    बैठक में विभाग के कार्यालय प्रमुख श्री अनुराग दीवान, संयुक्त संचालक (भौमिकी) श्री संजय कनकने, संयुक्त संचालक (ख.प्र.) श्री महिपाल सिंह कंवर एवं संचालनालय स्तर के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ , जानिए आज का ताजा भाव…
    Next Article फिर एक बार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ,11 आईपीएस अफसरों का तबादलाआदेश जारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कोरिया में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई; सुरंगों में घुसकर टीम ने की छापेमारी, इतने टन से अधिक कोयला जब्त…

    April 20, 2026

    रक्षा मंत्री का ‘मिशन जर्मनी’, 80,000 करोड़ की डील पर दुनिया की नजर…

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में अब नया सियासी तूफान; महिला आरक्षण बिल पर BJP-कांग्रेस में वार-पलटवार, रैली करने की चेतावनी…

    April 20, 2026

    आज का राशिफल आज किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कोरिया में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई; सुरंगों में घुसकर टीम ने की छापेमारी, इतने टन से अधिक कोयला जब्त…
    • रक्षा मंत्री का ‘मिशन जर्मनी’, 80,000 करोड़ की डील पर दुनिया की नजर…
    • छत्तीसगढ़ में अब नया सियासी तूफान; महिला आरक्षण बिल पर BJP-कांग्रेस में वार-पलटवार, रैली करने की चेतावनी…
    • आज का राशिफल आज किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल…
    • जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?