उत्तर प्रदेश:- बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. यूपी में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है. जारी आदेश के मुताबिक अजय पाल जौनपुर के एसपी बनाए गए हैं. अजय साहनी सहारनपुर रेंज के DIG बने. डीजीपी मुख्यालय ने स्थानांतरण सूची जारी कर दी है.
अनंतदेव डीआईजी रेलवे प्रयागराज बने. पवन कुमार एसपी नारकोटिक्स लखनऊ बने. शिवहरि मीना एसपी साइबर क्राइम लखनऊ और रोहन प्रमोद एसपी महिला बाल सुरक्षा बनाए गए. दिनेश त्रिपाठी एसपी 112 मुख्यालय लखनऊ बने. विनीत जायसवाल डीसीपी लखनऊ बनाए गए.
