यूपी:- बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव यहां हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस बीच मल्लावा बिलग्राम रोड के खेमीपुर गांव के पास हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक हादसे के कारण यह सामने आया है कि सड़क पर सामने अचानक कुछ आ गया था. इस वजह से एक गाड़ी ने ब्रेक लगाया और दूसरी गाड़ी उस वजह से एक दूसरे से टकरा गईं. हालांकि, अखिलेश की गाड़ी को इस हादसे में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. उनके पीछे की गाड़ियां आपस में टकराई थीं