कोरबा/जिला उत्कृष्ट माध्यमिक शाला बिंझरा मे स्थापित सरस्वती माता प्रतिमा का अवर्णनीय रंगरोगन डीएव्ही के कक्षा बारहवी के छात्र अतुल्य सोनी ने किया था जिन्हें शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान प्रधानपाठक सर्वेश सोनी के साथ उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओ संकुल समन्वयक मसीह उल्लाह अंसारी द्वारा विशेष स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया। उनके हाथो गायत्री परिवार के संस्कृति ज्ञान परीक्षा मे विकासखंड विजेता छात्रा कुमारी अनुपमा कंवर को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर उक्त परीक्षा मे विशेष योग्यता रखने वाले कुमारी सरस्वती,कोमलता,रागिनी व विद्या कंवर विद्यार्थी द्वय परीक्षा मे भाग लेने वाले सभी 18 छात्र छात्राओ को पुरस्कार प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया तथा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओ आस्था,निर्मला,अंजली,समीक्षा, सुमन,प्रियंका,नीलिमा,बेलमति, अंशु,सानिया,स्नेहा आदिती आदि 20 छात्राओ को भी पुरस्कार दिये गये।कार्यक्रम मे स्वागत भाषण प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने प्रस्तुत करते हुये कहा कलाकार का सम्मान कला का सम्मान है जिसे सतत जीवंत रखने हेतु प्रोत्साहन दिया जाना अतिआवश्यक है,
अध्यक्ष धजाराम चौहान ने अतुल्य सोनी को अन्य विद्यालय का होते हुये व हायर सेकेण्डरी के बारहवी का विद्यार्थी होते हुये भी मिडील स्कूल बिंझरा मे निःस्वार्थ सेवा हेतु साधुवाद दिया।कार्यक्रम मे उपस्थित शिक्षिका अनुपमा कौशिक के पिता ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन अनिल कौशिक ने किया तथा आभार प्रदर्शन फत्तेसिह नेटी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे छात्र पुष्पेन्द्र व रोशन चौहान संग अन्य छात्र छात्राओ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।