वास्तु शास्त्र मैं विश्वास रखने बालों के लिए हर चीज महत्वपूर्ण होता है चाहे वह घर के समाने का समान का रखरखाव हो या कोई अन्य चीज उनके लिए हर बात महत्वपूर्ण होती है, वैसे तो मनचाही नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है क्योंकि ऐसे में आप मन लगाकर काम करने के लिए साथ ही जी-तोड़ मेहनत भी करते हैं. अगर किसी काम को खुश होकर किया जाए तो उसमें तरक्की के भी रास्ते खुलते हैं. लेकिन सभी को मनचाही नौकरी नहीं मिलती और कई बार समझौता भी करना पड़ता है.
वास्तु की मदद से नौकरी के क्षेत्र में आ रही दिक्क्तों को भी दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल से- इंटरव्यू से पहले करें ये काम
अगर आप किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो कुछ खास बातों को विशेष ध्यान रखें जो कि आपको शुभ फल प्रदान करेंगे. इंटरव्यू के दौरान अपने हाथ-पैर मोड़कर नहीं बैठें और साथ ही अपनी पॉश्चर ठीक रखें. इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो अपने साथ लाल रंग का रुमाल या फिर कोई कपड़ा रखें. क्योंकि वास्तु के अनुसार आप अगर लाल रंग का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए शुभ होगा.गणपति जी की करें पूजागणपति बप्पा को बुद्धि का देवता कहा जाता है और साथ ही हिंदू धर्म में वो प्रथम पूजनीय देवता हैं.
ऐसे में आप कोई भी शुभ काम करने से पहले बप्पा की पूजा जरुर करें. इस दौरान आप उन्हें सुपारी चढ़ाएं और आप पहले अपना दायां पैर पहले बाहर रखें इसे शुभ माना जाता है.
आइने की सही दिशानौकरी में आ रही समस्याएं कई बार वास्तु दोष की वजह से भी हो सकती हैं. ऐसे में ध्यान रखें कि आइना हमेशा सही दिशा में होना चाहिए और घर की उत्तर दिशा आइना रखने के लिए सबसे शुभ मानी जाती है.
रुद्राक्ष करें धारणअगर आपको नई नौकरी चाहिए तो इसके लिए आप रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं, ये उपाय बेहद कारगार माना गया है, जैसा की आप जानते हैं कि ये भगवान शिव का एक अहम अंश है इसलिए आप इसे जरुर धारण करें.