Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कार और सुपर बाइक्स के शौकीन एमएस धोनी खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे…
    शीर्ष आलेख

    कार और सुपर बाइक्स के शौकीन एमएस धोनी खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे…

    By Tv 36 HindustanFebruary 9, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : एक तरफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर चारो तरफ चर्चा हो रही है. दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस बहस से काफी दूर हैं. धोनी को दुनिया के सबसे महान कप्तानों में से एक माना जाता है. उन्होंने टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी का मालिक बनाया है. लेकिन अब रिटायरमेंट के बाद माही अपनी जिंदगी का मजा लेते अक्सर नजर आते हैं.टीम इंडिया को आईसीसी की एक नहीं बल्कि तीन ट्रॉफी जिताने वाले सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

    साल 2020 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से धोनी अभी अक्सर कुछ ना कुछ नए कामों को करते और उन्हें सीखते हुए नजर आते रहते हैं. मोटर बाइक्स के शौक़ीन धोनी अब खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं. जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है.कार और सुपर बाइक्स के शौकीन एमएस धोनी ने टैक्टर पर हाथ आजमाया है. उन्होंने खेती के अपने शौक को एक नए स्तर पर ले जाते हुए खुद ट्रैक्टर से खेत जोता. आम तौर सोशल मीडिया से दूर रहने वाले धोनी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर खेत जोतने का वीडियो शेयर किया है.

    इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “कुछ नया सीखने में अच्छा लगा लेकिन काम पूरा करने में काफी समय लग गया.” धोनी ने इससे पहले भी अपने फॉर्म के स्ट्रॉबेरी का वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था, “अगर मैं खेत में जाता रहा तो बाजार के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी”धोनी अब क्रिकेट के मैदान में साल में सिर्फ एक बार आईपीएल खेलते हुए ही नजर आते हैं.

    हाल ही में कुछ दिन पहले धोनी अपने शहर रांची के मैदान में आईपीएल के आगामी 2023 सीजन से पहले प्रैक्टिस करते हुए भी नजर आए थे. इस प्रैक्टिस सेशन में धोनी सिर्फ स्पिनरों के खिलाफ ही अभ्यास कर रहे थे. इतना ही नहीं यह भी रिपोर्ट सामने निकलकर भी आई थी कि फरवरी-मार्च में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 के लिए ट्रेनिंग कैंप लगा सकती है. आईपीएल 2023 की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह से मानी जा रही है.

    धोनी की बात करें तो उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, उसके बाद साल 2011 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप और फिर उसके बाद साल 2013 में टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया था. जबकि भारत के लिए धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन जबकि 350 वनडे मैचों में 10773 रन और इसके बाद 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 1617 रन बनाए हैं. जबकि आईपीएल के 234 मैचों में वह 4978 रन जड़ चुके हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयूरोप, साइबेरिया, रूस, मंगोलिया एवं अन्य ठंडे देशों से 40 प्रकार की प्रजातियों के पक्षियां पहुंचे छत्तीसगढ़
    Next Article राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को हुई जेल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…

    March 6, 2026

    ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…

    March 6, 2026

    आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…

    March 6, 2026

    खरमास की एंट्री इस तारीख से रुक जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें ये नियम…

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…
    • ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…
    • आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…
    • खरमास की एंट्री इस तारीख से रुक जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें ये नियम…
    • धर्म बदलने से पहले लेनी होगी सरकार की अनुमति कैबिनेट का ये बड़ा फैसला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?